Sponsored
  • मैं पूछती माँ से
    ये पुराने से कपड़े
    क्यों पहने रहती हो
    नए वालों को
    अलमारी में संभाल क्यों रखती हो
    वो कहती
    नए कपड़े चुभते हैं मुझे
    मैं हंस दिया करती
    तुम भी ना माँ
    कैसे कैसे बहाने बनाने लगी हो
    मगर देखो ना अब मैं भी
    नए कपड़े पहनने से
    कतराने लगी हूँ
    अब माँ की वो चुभन
    समझने लगी हूँ
    क्योंकि मैं भी माँ वाला सुकून
    कपड़ों में पाने लगी हूँ
    अब लग रहा है
    धीरे धीरे मैं भी
    माँ सी होने लगी हूँ l
    "मोरनी"
    मैं पूछती माँ से ये पुराने से कपड़े क्यों पहने रहती हो नए वालों को अलमारी में संभाल क्यों रखती हो वो कहती नए कपड़े चुभते हैं मुझे मैं हंस दिया करती तुम भी ना माँ कैसे कैसे बहाने बनाने लगी हो मगर देखो ना अब मैं भी नए कपड़े पहनने से कतराने लगी हूँ अब माँ की वो चुभन समझने लगी हूँ क्योंकि मैं भी माँ वाला सुकून कपड़ों में पाने लगी हूँ अब लग रहा है धीरे धीरे मैं भी माँ सी होने लगी हूँ l "मोरनी"
    0 Comments 0 Shares 2K Views
  • कांपते होंठ
    धुंधला सवेरा
    रातें लम्बी गिरती ओस,
    और धूप ग़ायब है
    सर्दियाँ बढ़ चुकी हैं,
    सुबह का आलम
    चाय का कप और
    अख़बार की सुर्खियाँ
    कि छुट्टियाँ बढ़ चुकी हैं l

    "मोरनी"
    कांपते होंठ धुंधला सवेरा रातें लम्बी गिरती ओस, और धूप ग़ायब है सर्दियाँ बढ़ चुकी हैं, सुबह का आलम चाय का कप और अख़बार की सुर्खियाँ कि छुट्टियाँ बढ़ चुकी हैं l 😍😜 "मोरनी"
    Love
    3
    0 Comments 0 Shares 370 Views
  • पहले घर की से भी ना घबराई थी
    अब तो फर्निचर की से भी डरूं मैं
    क्योंकि हर महीने ये सवाल है
    किश्त कहां से भरूं मैं
    इस बार किससे उधार लूँ
    नया लोन ले पुराना उतार लूँ
    हिसाब किया तो आंखें फिर गयीं
    सारी कमाई मेरी किधर गयी
    कुएं में या खाई में गिरूं मैं
    किश्त कहां से भरूं मैं
    घरवाले मदद को न इक आना दें
    कम पड़ जाये तो बस ताना दें
    कंधों पर इतना भार लिए
    सारे शौक मैंने मार लिए
    दो कपड़े लेने को भी सेल का इंतजार करूं मैं
    किश्त कहां से भरूं मैं
    अब तो बीमा से भी ये सवाल है
    कि जिऊं या मरूं मैं
    किश्त कहाँ से भरूं मैं किश्त कहां से भरूं मैं
    "मोरनी"


    पहले घर की से भी ना घबराई थी अब तो फर्निचर की से भी डरूं मैं क्योंकि हर महीने ये सवाल है किश्त कहां से भरूं मैं इस बार किससे उधार लूँ नया लोन ले पुराना उतार लूँ हिसाब किया तो आंखें फिर गयीं सारी कमाई मेरी किधर गयी कुएं में या खाई में गिरूं मैं किश्त कहां से भरूं मैं घरवाले मदद को न इक आना दें कम पड़ जाये तो बस ताना दें कंधों पर इतना भार लिए सारे शौक मैंने मार लिए दो कपड़े लेने को भी सेल का इंतजार करूं मैं किश्त कहां से भरूं मैं अब तो बीमा से भी ये सवाल है कि जिऊं या मरूं मैं किश्त कहाँ से भरूं मैं किश्त कहां से भरूं मैं "मोरनी"
    Like
    Love
    4
    0 Comments 0 Shares 137 Views
  • एक दिन मैं समेट कर चल दूँगी
    अपनी रंग बिरंगी साड़ियां
    सब सहेजे गए चुन-चुन कर लिए दुपट्टे
    अच्छे बुरे वक्त की लिखी डायरियाँ
    सोने चाँदी के गहनें
    मन को बहलाने के लिए बनाई पेंटिंग
    लकड़ी के फ्रेम, बीस तरह की ब्रश
    रंग-बिरंगे धागे और घुंघरूं वाली लटकन
    दुनिया भर के नेलपेंट और लिपस्टिक से भरे डिब्बे
    शीशे पर चिपकी हुई बिंदिया।
    समेट कर चल दूंगी रसोई की सारी खुशबू अपनी हथेली में
    उठा कर चल पडूंगी सारी धरती अपने ही सिर
    पीतल की टोकनी के ज्यों
    अब बोलो क्या बचेगा तुम्हारा
    चार जोड़ी कपड़ों के सिवा इस घर में ?
    "मोरनी"
    एक दिन मैं समेट कर चल दूँगी अपनी रंग बिरंगी साड़ियां सब सहेजे गए चुन-चुन कर लिए दुपट्टे अच्छे बुरे वक्त की लिखी डायरियाँ सोने चाँदी के गहनें मन को बहलाने के लिए बनाई पेंटिंग लकड़ी के फ्रेम, बीस तरह की ब्रश रंग-बिरंगे धागे और घुंघरूं वाली लटकन दुनिया भर के नेलपेंट और लिपस्टिक से भरे डिब्बे शीशे पर चिपकी हुई बिंदिया। समेट कर चल दूंगी रसोई की सारी खुशबू अपनी हथेली में उठा कर चल पडूंगी सारी धरती अपने ही सिर पीतल की टोकनी के ज्यों अब बोलो क्या बचेगा तुम्हारा चार जोड़ी कपड़ों के सिवा इस घर में ? "मोरनी"
    Like
    2
    0 Comments 0 Shares 852 Views
  • किंग कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंद पर 195.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 92 जड़ दिए। विराट ने उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद गुड लेंथ डिलीवरी आउटसाइड ऑफ थी। विराट कोहली आगे आए और टॉप ऑफ द बाउंस पर आते हुए एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खूबसूरती के साथ चौका लगा दिया। परफेक्ट टाइमिंग! सैम करन के चौथे ओवर की दूसरी गेंद विराट कोहली के पैड्स पर थी। विराट ने अपना फेवरेट ब्रेड एंड बटर शॉट खेला, मिडविकेट की दिशा में आसानी से चौका लगा दिया। विराट के पैड्स पर गेंद डालकर बचना किसी भी गेंदबाज के बूते का नहीं है।
    विदवथ कवरप्पा के सातवें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने वन हैंडेड सिक्सर जड़ा। मिडिल स्टंप पर डाली गई फुलर लेंथ डिलीवरी पर विराट कोहली ने मिड ऑफ के ऊपर से थ्रू द लाइन छक्का मारा। अर्शदीप सिंह ने नवें ओवर की पहली गेंद राउंड द विकेट आकर विराट कोहली के शरीर पर शॉर्ट बॉल डाली। विराट कोहली ने टॉप ऑफ द बाउंस पर आते से स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगा दिया। सैम करन के दसवें ओवर की पहली गेंद यॉर्कर आउटसाइड ऑफ थी। विराट कोहली ने बल्ले का मुंह खोला, शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में स्लाइस करते हुए चौका लगा दिया। लियाम लिविंगस्टोन के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद मिडिल एंड लेग स्टंप पर ओवर पिच डिलीवरी थी। विराट कोहली ने मिडविकेट के गैप में चौक जड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
    13वें ओवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली ने स्लॉग स्वीप खेलते हुए इनफील्ड क्लियर किया, मिडविकेट की दिशा में एक और चौका लगा दिया। लिविंगस्टोन के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद क्विकर एंड फुलर ऑन ऑफ स्टंप थी। विराट कोहली ने मिडविकेट की दिशा में स्लॉग स्वीप खेलते हुए फ्लैट सिक्सर जड़ दिया। सैम करन के 16वें ओवर की दूसरी धीमी फुलर लेंथ गेंद पर विराट कोहली ने अपना घुटना जमीन पर टिकाया, मिड विकेट स्टैंड के सेकंड टीयर में 94 मीटर लंबा छक्का मारा। इस ओवर की अंतिम गेंद 114Kmph की रफ्तार के बाद ऑफ स्टंप के बाहर स्लॉट में फुलर लेंथ डिलीवरी थी। किंग कोहली ने लॉन्गऑन की दिशा में थ्रैशिंग सिक्सर जड़ा। हर्षल पटेल के 17वें ओवर की अंतिम लेंथ डिलीवरी को डीप कवर्स की दिशा में पंच कर सिंगल लेते हुए विराट ने RCB के 200 रन पूरे कर दिए।
    अर्शदीप सिंह के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को रूम मिला, विराट ने कवर्स की दिशा में क्लासी ड्राइव के साथ चौका लगा लिया। विराट ने तीसरी गेंद पर बल्ले का फेस खोलते हुए बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से परफेक्ट टाइमिंग के साथ छक्का जड़ दिया। अर्शदीप सिंग ने चौथी गेंद वाइड ऑफ़ द ऑफ स्टंप रखी, जहां गेंद की लेंथ भी ज्यादा फुलर नहीं थी। विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा स्वीपर कवर की दिशा में रूसो ने पकड़ लिया। इसी के साथ विराट कोहली की 92 रनों की परी का अंत हो गया। कुछ लोग लगातार T-20 क्रिकेट में विराट कोहली के इंटेंट और स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े कर रहे थे। उनका कहना था कि T-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। ऐसे लोगों को किंग कोहली ने करारा जवाब दिया है। #Lekhanbaji मेंशन कर किंग कोहली की धुआंधार अर्धशतकीय पारी पर अपनी राय रखें।
    किंग कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंद पर 195.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 92 जड़ दिए। विराट ने उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद गुड लेंथ डिलीवरी आउटसाइड ऑफ थी। विराट कोहली आगे आए और टॉप ऑफ द बाउंस पर आते हुए एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खूबसूरती के साथ चौका लगा दिया। परफेक्ट टाइमिंग! सैम करन के चौथे ओवर की दूसरी गेंद विराट कोहली के पैड्स पर थी। विराट ने अपना फेवरेट ब्रेड एंड बटर शॉट खेला, मिडविकेट की दिशा में आसानी से चौका लगा दिया। विराट के पैड्स पर गेंद डालकर बचना किसी भी गेंदबाज के बूते का नहीं है। विदवथ कवरप्पा के सातवें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने वन हैंडेड सिक्सर जड़ा। मिडिल स्टंप पर डाली गई फुलर लेंथ डिलीवरी पर विराट कोहली ने मिड ऑफ के ऊपर से थ्रू द लाइन छक्का मारा। अर्शदीप सिंह ने नवें ओवर की पहली गेंद राउंड द विकेट आकर विराट कोहली के शरीर पर शॉर्ट बॉल डाली। विराट कोहली ने टॉप ऑफ द बाउंस पर आते से स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगा दिया। सैम करन के दसवें ओवर की पहली गेंद यॉर्कर आउटसाइड ऑफ थी। विराट कोहली ने बल्ले का मुंह खोला, शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में स्लाइस करते हुए चौका लगा दिया। लियाम लिविंगस्टोन के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद मिडिल एंड लेग स्टंप पर ओवर पिच डिलीवरी थी। विराट कोहली ने मिडविकेट के गैप में चौक जड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली ने स्लॉग स्वीप खेलते हुए इनफील्ड क्लियर किया, मिडविकेट की दिशा में एक और चौका लगा दिया। लिविंगस्टोन के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद क्विकर एंड फुलर ऑन ऑफ स्टंप थी। विराट कोहली ने मिडविकेट की दिशा में स्लॉग स्वीप खेलते हुए फ्लैट सिक्सर जड़ दिया। सैम करन के 16वें ओवर की दूसरी धीमी फुलर लेंथ गेंद पर विराट कोहली ने अपना घुटना जमीन पर टिकाया, मिड विकेट स्टैंड के सेकंड टीयर में 94 मीटर लंबा छक्का मारा। इस ओवर की अंतिम गेंद 114Kmph की रफ्तार के बाद ऑफ स्टंप के बाहर स्लॉट में फुलर लेंथ डिलीवरी थी। किंग कोहली ने लॉन्गऑन की दिशा में थ्रैशिंग सिक्सर जड़ा। हर्षल पटेल के 17वें ओवर की अंतिम लेंथ डिलीवरी को डीप कवर्स की दिशा में पंच कर सिंगल लेते हुए विराट ने RCB के 200 रन पूरे कर दिए। अर्शदीप सिंह के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को रूम मिला, विराट ने कवर्स की दिशा में क्लासी ड्राइव के साथ चौका लगा लिया। विराट ने तीसरी गेंद पर बल्ले का फेस खोलते हुए बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से परफेक्ट टाइमिंग के साथ छक्का जड़ दिया। अर्शदीप सिंग ने चौथी गेंद वाइड ऑफ़ द ऑफ स्टंप रखी, जहां गेंद की लेंथ भी ज्यादा फुलर नहीं थी। विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा स्वीपर कवर की दिशा में रूसो ने पकड़ लिया। इसी के साथ विराट कोहली की 92 रनों की परी का अंत हो गया। कुछ लोग लगातार T-20 क्रिकेट में विराट कोहली के इंटेंट और स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े कर रहे थे। उनका कहना था कि T-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। ऐसे लोगों को किंग कोहली ने करारा जवाब दिया है। #Lekhanbaji मेंशन कर किंग कोहली की धुआंधार अर्धशतकीय पारी पर अपनी राय रखें।
    0 Comments 0 Shares 334 Views
  • *स्त्रियां*
    बाथरूम मे जाकर कपड़े भिगोती हैं,बच्चो और पति की शर्ट की कॉलर घिसती है,बाथरूम का फर्श धोती है ताकि चिकना न रहे,फिर बाल्टी और मग भी मांजती है तब जाकर नहाती है
    और तुम कहते हो कि स्त्रियां नहाने में कितनी देर लगातीं है।

    *स्त्रियां*
    किचन में जाकर सब्जियों को साफ करती है,तो कभी मसाले निकलती है।बार बार अपने हाथों को धोती है,आटा मलती है,बर्तनों को कपड़े से पोंछती है।वही दही जमाती घी बनाती है
    और तुम कहते हो खाना में कितनी देर लगेगी ???

    *स्त्रियां*
    बाजार जाती है।एक एक सामान को ठहराती है,अच्छी सब्जियों फलों को छाट ती है,पैसे बचाने के चक्कर में पैदल
    चल देती है,भीड में दुकान को तलाशती है।और तुम कहते हो कि इतनी देर से क्या ले रही थी ???

    *स्त्रियां*
    बच्चो और पति के जाने के बाद चादर की सलवटे सुधारती है,सोफे के कुशन को ठीक करती है,सब्जियां फ्रीज में रखती है,कपड़े घड़ी प्रेस करती है,राशन जमाती है,पौधों में पानी डालती है,कमरे साफ करती है,बर्तन सामान जमाती है,और तुम कहते हो कि दिनभर से क्या कर रही थी ???

    *स्त्रियां*
    कही जाने के लिए तैयार होते समय कपड़ो को उठाकर लाती है,दूध खाना फ्रिज में रखती है बच्चो को हिदायते देती है,नल चेक करती है,दरवाजे लगाती है,फिर खुद को खूबसूरत बनाती है ताकि तुमको अच्छा लगे और तुम कहते हो कितनी देर में तैयार होती हो।

    *स्त्रियां*
    बच्चो की पढ़ाई डिस्कस करती,खाना पूछती,घर का हिसाब बताती,रिश्ते नातों की हालचाल बताती,फीस बिल याद दिलाती और तुम कह देते कि कितना बोलती हो।

    *स्त्रियां*
    दिनभर काम करके थोड़ा दर्द तुमसे बाट देती है,मायके की कभी याद आने पर दुखी होती है,बच्चों के नंबर कम आने पर परेशान होती है,थोड़ा सा आसू अपने आप आ जाते है,मायके में ससुराल की इज़्ज़त,ससुराल में मायके की बात को रखने के लिए कुछ बाते बनाती और तुम कहते हो की स्त्रियां कितनी नाटकबाज होती है।

    सचमुच में स्त्रियां किसी भी घर के लिए कितना कुछ करती हैं एक धर्मपत्नी को यूं ही नहीं अर्धांगिनी माना गया है तथा सनातन धर्म में पूजनीय रखा गया है
    एक विवाहित स्त्री एक समय में दो हाथ होने के बावजूद 9 कार्यों को एक साथ कर सकती है अतः प्रत्येक स्त्री में 9 रूप समाहित होते हैं स्त्रियों का सम्मान सर्वोपरि है क्योंकि वह धरातल पर मानव के अस्तित्व का आधार है
    *स्त्रियां* बाथरूम मे जाकर कपड़े भिगोती हैं,बच्चो और पति की शर्ट की कॉलर घिसती है,बाथरूम का फर्श धोती है ताकि चिकना न रहे,फिर बाल्टी और मग भी मांजती है तब जाकर नहाती है और तुम कहते हो कि स्त्रियां नहाने में कितनी देर लगातीं है। *स्त्रियां* किचन में जाकर सब्जियों को साफ करती है,तो कभी मसाले निकलती है।बार बार अपने हाथों को धोती है,आटा मलती है,बर्तनों को कपड़े से पोंछती है।वही दही जमाती घी बनाती है और तुम कहते हो खाना में कितनी देर लगेगी ??? *स्त्रियां* बाजार जाती है।एक एक सामान को ठहराती है,अच्छी सब्जियों फलों को छाट ती है,पैसे बचाने के चक्कर में पैदल चल देती है,भीड में दुकान को तलाशती है।और तुम कहते हो कि इतनी देर से क्या ले रही थी ??? *स्त्रियां* बच्चो और पति के जाने के बाद चादर की सलवटे सुधारती है,सोफे के कुशन को ठीक करती है,सब्जियां फ्रीज में रखती है,कपड़े घड़ी प्रेस करती है,राशन जमाती है,पौधों में पानी डालती है,कमरे साफ करती है,बर्तन सामान जमाती है,और तुम कहते हो कि दिनभर से क्या कर रही थी ??? *स्त्रियां* कही जाने के लिए तैयार होते समय कपड़ो को उठाकर लाती है,दूध खाना फ्रिज में रखती है बच्चो को हिदायते देती है,नल चेक करती है,दरवाजे लगाती है,फिर खुद को खूबसूरत बनाती है ताकि तुमको अच्छा लगे और तुम कहते हो कितनी देर में तैयार होती हो। *स्त्रियां* बच्चो की पढ़ाई डिस्कस करती,खाना पूछती,घर का हिसाब बताती,रिश्ते नातों की हालचाल बताती,फीस बिल याद दिलाती और तुम कह देते कि कितना बोलती हो। *स्त्रियां* दिनभर काम करके थोड़ा दर्द तुमसे बाट देती है,मायके की कभी याद आने पर दुखी होती है,बच्चों के नंबर कम आने पर परेशान होती है,थोड़ा सा आसू अपने आप आ जाते है,मायके में ससुराल की इज़्ज़त,ससुराल में मायके की बात को रखने के लिए कुछ बाते बनाती और तुम कहते हो की स्त्रियां कितनी नाटकबाज होती है। सचमुच में स्त्रियां किसी भी घर के लिए कितना कुछ करती हैं एक धर्मपत्नी को यूं ही नहीं अर्धांगिनी माना गया है तथा सनातन धर्म में पूजनीय रखा गया है एक विवाहित स्त्री एक समय में दो हाथ होने के बावजूद 9 कार्यों को एक साथ कर सकती है अतः प्रत्येक स्त्री में 9 रूप समाहित होते हैं स्त्रियों का सम्मान सर्वोपरि है क्योंकि वह धरातल पर मानव के अस्तित्व का आधार है
    Love
    Like
    4
    0 Comments 1 Shares 555 Views
More Results
Sponsored