Sponsored
  • अच्छी थी पगडंडी अपनी
    सडकों पर तो जाम बहुत है
    फुर्र हो गयी फ़ुरसत अब तो
    सबके पास काम बहुत है
    नहीं जरूरत बूढ़ों की अब
    बच्चा बुद्धिमान बहुत है
    उजड़ गए सब बाग बगीचे
    दो गमलों में शान बहुत है
    चाय के शौकीन कहाँ अब
    कॉफ़ी के तलबगार बहुत हैं
    हो गए हीटर के इतने आदी
    कहते हैं कि पाला बहुत है
    झुके झुके स्कूली बच्चे
    बस्तों में सामान बहुत है
    सुविधाओं का है ढेर लगा
    पर इंसान परेशान बहुत है l
    " मोरनी "
    अच्छी थी पगडंडी अपनी सडकों पर तो जाम बहुत है फुर्र हो गयी फ़ुरसत अब तो सबके पास काम बहुत है नहीं जरूरत बूढ़ों की अब बच्चा बुद्धिमान बहुत है उजड़ गए सब बाग बगीचे दो गमलों में शान बहुत है चाय के शौकीन कहाँ अब कॉफ़ी के तलबगार बहुत हैं हो गए हीटर के इतने आदी कहते हैं कि पाला बहुत है झुके झुके स्कूली बच्चे बस्तों में सामान बहुत है सुविधाओं का है ढेर लगा पर इंसान परेशान बहुत है l " मोरनी "
    Like
    1
    0 Comments 0 Shares 147 Views
  • चलो आज अपनी कहानी सुनाती हूँ
    कैसी हूँ मैं ये तुम्हें बताती हूँ?
    गुस्सा ज़रा ज्यादा करती हूँ पर प्यार भी जताती हूँ
    अच्छों के साथ अच्छी और बुरों के साथ बुरी बन जाती हूँ
    ज्यादा समझदार तो हूँ नहीं
    नेक दिली का सवाल तुम पर छोड़ती हूँ?
    चालाक मैं हूँ नहीं
    अच्छे बुरे को पहचान जाती हूँ
    इंसानों से ज़्यादा बनती नहीं मेरी
    बेज़ुबानों से नाता जोड़ लेती हूँ
    लफ़्ज़ों के तीर ज़रा संभाल के रखती हूँ
    खंजर न बन जाए ये ख्याल रखती हूँ
    ख्वाहिशें कुछ ज्यादा नहीं
    बस चार वक्त्त चाय और कुछ सूट चाहती हूँ
    इस तरह से सुकून तलाश लेती हूँ
    "मोरनी"

    चलो आज अपनी कहानी सुनाती हूँ कैसी हूँ मैं ये तुम्हें बताती हूँ? गुस्सा ज़रा ज्यादा करती हूँ पर प्यार भी जताती हूँ अच्छों के साथ अच्छी और बुरों के साथ बुरी बन जाती हूँ ज्यादा समझदार तो हूँ नहीं नेक दिली का सवाल तुम पर छोड़ती हूँ? चालाक मैं हूँ नहीं अच्छे बुरे को पहचान जाती हूँ इंसानों से ज़्यादा बनती नहीं मेरी बेज़ुबानों से नाता जोड़ लेती हूँ लफ़्ज़ों के तीर ज़रा संभाल के रखती हूँ खंजर न बन जाए ये ख्याल रखती हूँ ख्वाहिशें कुछ ज्यादा नहीं बस चार वक्त्त चाय और कुछ सूट चाहती हूँ 😜 इस तरह से सुकून तलाश लेती हूँ 😍 "मोरनी"
    Like
    Love
    2
    0 Comments 0 Shares 227 Views
  • मैं जब अकेले बैठती हूँ
    मैं अकेले नहीं बैठती हूँ
    मेरे साथ बैठ जाता है
    अक्सर मेरा साया
    जो करता है ढेरों सवाल
    सवाल मेरे होने का
    सवाल मेरे न होने का
    कौन हूँ मैं, क्या हूँ मैं
    कहां से आई हूँ , कहां हूँ मैं
    कहां गया मेरा बचपन
    कहां मेरी जवानी जा रही
    कब तक जिंदा हूँ यहां
    क्यों मौत करीब आ रही
    मेरे पास जवाब नहीं होते
    उलझ जाती हूँ सवालों में
    फ़िर घंटो बैठी रहती हूँ
    अपने ही अन्तर ख्यालों में
    जब ख्यालों से बाहर आती हूँ
    पास अपने वही साया पाती हूँ l
    "मोरनी"


    मैं जब अकेले बैठती हूँ मैं अकेले नहीं बैठती हूँ मेरे साथ बैठ जाता है अक्सर मेरा साया जो करता है ढेरों सवाल सवाल मेरे होने का सवाल मेरे न होने का कौन हूँ मैं, क्या हूँ मैं कहां से आई हूँ , कहां हूँ मैं कहां गया मेरा बचपन कहां मेरी जवानी जा रही कब तक जिंदा हूँ यहां क्यों मौत करीब आ रही मेरे पास जवाब नहीं होते उलझ जाती हूँ सवालों में फ़िर घंटो बैठी रहती हूँ अपने ही अन्तर ख्यालों में जब ख्यालों से बाहर आती हूँ पास अपने वही साया पाती हूँ l "मोरनी"
    Like
    Love
    2
    0 Comments 0 Shares 160 Views
  • Ndji
    Ndji
    0 Comments 0 Shares 143 Views
  • Nhj
    Nhj
    0 Comments 0 Shares 137 Views
  • चुप रहूँ मैं, सहूं मैं
    बोलूँ तो बदतमीज हूँ मैं
    क्यूंकि औरत हूँ मैं
    घूंघट करूं मैं, सिर झुकाऊं मैं
    देखे कोई और तो बदचलन हूँ मैं
    क्यूंकि औरत हूँ मैं
    पराये घर की मैं, बेघर मैं
    क्यूंकि औरत हूँ मैं
    पढ़ी लिखी मैं, समझदार मैं
    पेशे से गृहणी हूँ मैं
    क्यूंकि औरत हूँ मैं
    बेटी मैं, पत्नी मैं
    बात हक की हो
    तो सिर्फ़ औरत हूँ मैं l
    "मोरनी"
    हो सकता है कइयों को नागवार हो 🙏🏻
    चुप रहूँ मैं, सहूं मैं बोलूँ तो बदतमीज हूँ मैं क्यूंकि औरत हूँ मैं घूंघट करूं मैं, सिर झुकाऊं मैं देखे कोई और तो बदचलन हूँ मैं क्यूंकि औरत हूँ मैं पराये घर की मैं, बेघर मैं क्यूंकि औरत हूँ मैं पढ़ी लिखी मैं, समझदार मैं पेशे से गृहणी हूँ मैं क्यूंकि औरत हूँ मैं बेटी मैं, पत्नी मैं बात हक की हो तो सिर्फ़ औरत हूँ मैं l "मोरनी" हो सकता है कइयों को नागवार हो 🙏🏻
    Love
    1
    0 Comments 0 Shares 116 Views
  • 0 Comments 0 Shares 35 Views
  • 0 Comments 0 Shares 64 Views
  • 0 Comments 0 Shares 62 Views
Sponsored