Sponsored
दिल ने अपने दिल में
छुपाकर रखी हैं किताबें

किताबों ने छुपाकर रखें हैं
बहुत से किरदार

किरदारों ने छुपाकर रखी हैं
बहुत से किस्से कहानियां

कहानियों ने छुपाकर रखे हैं
बहुत से जज़्बात

जज्बातों ने छुपाकर रखे हैं
बहुत से राज़

राज़ छुपे ही रह सकें दिल में
इसलिए अनपढ़ रहने दिया l
"मोरनी"
Like
2
0 Comments 0 Shares 102 Views
Sponsored